Delhi News: विजय विहार इलाके में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार

Delhi News दिल्ली में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार (Illegal Hookah Bar) का भंडाफोड़ (Busted) किया गया है। सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। ये हुक्का बार विजय विहार इलाके (Vijay Vihar Area) में चलाए जा रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान यहां से दो मालिकों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार (8 Arrested) किया है। इस बारे में पुलिस ने जानकारी दी। इनकी पहचान हरदीप सिंह ठाकुर (24), गौतम जुनेजा (20) कशिश अरोड़ा (28), नवीन कुमार (26), रूपेश (26), ऋषभ गांधी (26), वैभव जैतक (23) और संजय (25) के रूप में हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक हुक्का बार के मालिकों की पहचान हरदीप सिंह ठाकुर और गौतम जुनेजा के रूप में की गयी है। दोनों ही विजय विहार के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि दिल्ली में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में मोटी कमाई के लिए कुछ लोग अवैध रूप से इस धंधे को चला रहे है।
पार्टियों में शराब परोसने की मिली इजाजत, लेकिन मानना होगा ये नियम
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने पार्टियों में शराब परोसने के लिए जरूरी पी-10 लाइसेंस को लेकर आवेदन करने के मानदंडों में ढील दी है। इसके तहत आयोजन की योजना बनाने वालों को कार्यक्रम से सात दिन पहले परमिट लेने और छह दुकानों से शराब खरीदने की अनुमति दी गई है। पी-10 लाइसेंस किसी भी पार्टी, समारोह, शादी और विशिष्ट परिसर के अंदर ऐसे अन्य आयोजनों में शराब परोसने के लिए आवश्यक है जिसमें फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल, मोटल शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि छूट 30 नवंबर तक लागू रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS