Delhi News: दिल्ली में बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ो रुपये की हेरोइन बरामद कर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Delhi Drugs Racket दिल्ली में बड़े ड्रग्स रैकेट का फंडाफोड़ हुआ है। इसी के साथ ही दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 2500 करोड़ की 350 किलो ड्रग्स बरामद की है। इतना ही नहीं पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार (Four Arrested) किया है। दिल्ली में अब तक ये सबसे बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा है। इसके तार पाकिस्तान (Pakistan) से जुड़ते नजर आ रहे है। गिरफ्तार किए गए आरोपी में एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। यह मामला नार्को टेररिज्म से जुड़ सकता है।
देश के अलग-अलग हिस्सों से आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन महीनों से चल रहा था। हेरोइन की खेप कंटेनर्स में छुपाकर समंदर के रास्ते मुम्बई से दिल्ली आई थी। कुल 354 किलो हेरोइन बरामद हुई है। एक अफगानिस्तान के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश शिवपुरी के पास फेक्ट्री में इस ड्रग्स को और फाइन क्वालिटी बनाया जाना था। फिर यह ड्रग्स पंजाब जाना था। फरीदाबाद मे ड्रग्स छुपाने के लिए किराए का मकान लिया गया था। जहां यह छुपाकर रखी गई थी। अफगानिस्तान में बैठे आरोपी लिंक ऑपरेट कर रहे थे. पुलिस की तरफ से बताया गया कि आरोपी पहले भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। दो लोग फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए हैं और कश्मीर का रहने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
पाक से भी पैसा आने के सुराग मिले
पाकिस्तान से भी पैसा आने के सुराग मिले हैं। पुलिस ने बताया कि कश्मीर (अनंतनाग) का रहने वाला शख्स ड्रग्स के लिए केमिकल मुहैया करवाता था जिससे हेरोइन को प्रोसेस किया जाता था। पंजाब के दोनों आरोपियों का काम पंजाब में यह ड्रग्स सप्लाई करना था। इससे पहले बीते मई महीने में दिल्ली पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की थी। करीब 125 किलो हेरोइन के साथ दो अफगानिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं। पश्चिमी जिले की पुलिस को लगातार ड्रग्स तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS