Delhi News: दिल्ली पुलिस के SI को कार से कुचलकर मारा, 31 जनवरी को होने वाले थे रिटायर

Delhi News: देशभर में लोग दिल्ली के कंझावला कांड को अभी ठीक से भूल नहीं पाए कि एक और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही नया मामला सामने आ गया। राजधानी दिल्ली में एक तेज रफ्तार कार ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक एसआई को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। एसआई लटूर सिंह इस 31 जनवरी को ही रिटायर होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही तेज रफ्तार ने उनकी जान ले ली। पुलिस ने मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में शनिवार को एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है।
पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे का है। घटना के वक्त एसआई लटूर सिंह रिंग रोड पर राज घाट और शांति वन के बीच ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। एसआई लटूर सिंह के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने कहा कि वह 59 साल के थे और इसी साल 31 जनवरी को रिटायर होने वाले थे। उन्होंने कहा कि जिस दिन हादसा हुआ वह चांदनी महल थाने में तैनात थे और घटना के वक्त वह ड्यूटी पर थे। लटूर सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जो शहर के दयालपुर इलाके में रहते हैं।
इस मामले में आगे का जानकारी देते हुए डीसीपी श्वेता चौहान ने कहा कि घटना से संबंधित एक सफेद हुंडई आई-10 कार को जब्त किया गया है। इसके साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक की पहचान 34 साल के शोकेंद्र के रूप में की गई है। जो हरियाणा के सोनीपत के नाहरी गांव का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि आरोपी एक बैंक में काम करता है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दरियागंज थाने में आईपीसी की धारा 279 (तेज गति से गाड़ी चलाना) और 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में अपनी आगे की कार्रवाई कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS