Delhi News: निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिरी, एक महिला मजदूर की मौक, तीन घायल

Delhi News: निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिरी, एक महिला मजदूर की मौक, तीन घायल
X
दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट थाना इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए।

Delhi News: दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट थाना इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर घायल हो गए। पश्चिम विहार ईस्ट थाना इलाके में बालाजी एक्शन अस्पताल की एक निर्माणाधीन साइट की दीवार गिरने से ये हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला मजदूर की पहचान कमलेश्वरी यादव के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान मिथुन यादव, अमित यादव और अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी मजदूर झारखंड के गोड्डा के रहने वाले हैं और इस समय दिल्ली के मादीपुर इलाके में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे के मामले में शुक्रवार को पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को निर्माणाधीन बिल्डिंग की एक दीवार के गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कुछ मजदूर अस्पताल की नई बिल्डिंग के बेसमेंट खोदा गया था। जिसका रेत और मलवा निकालने का काम ये सभी मजदूर कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे साइट की दीवार गिर गई। जिसमें काम कर रहे चार मजदूर दब गए।

पुलिस ने बताया कि मजदूरों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक महिला मजदूर की मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि ये हादसा बालाजी एक्शन अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से हुए है।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चारों मजदूरों को तुरंत ही बालाजी एक्शन हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय कमलेश्वरी यादव की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बाकी मजदूर फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं और अभी भी उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Tags

Next Story