Delhi Crime: तिलक नगर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, चेन से बांधकर फेका था शव

Delhi Crime News: दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बीते दिन दिल्ली नगर निगम स्कूल के पास मृत मिली महिला के मामले में आज शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक स्विस नागरिक की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत है। महिला से उसकी मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को काफी जांच पड़ताल के बाद अरेस्ट किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे मृत महिला की पहचान और हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Delhi's Tilak Nagar Swiss national murder | Accused Gurpreet arrested in the case had met the woman in Switzerland. He tied the hands and legs of the foreign woman and murdered her. The accused bought an old car and after murdering her put the body in the same car. After a foul…
— ANI (@ANI) October 21, 2023
पुलिस के अनुसार, महिला का शव शुक्रवार सुबह दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित एक स्कूल के पास मिला था। उसका ऊपरी हिस्सा काले प्लास्टिक बैग से ढका हुआ था। पुलिस ने बताया कि महिला के पैर और हाथ जंजीरों से बंधे हुए थे। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और 201 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया गुरप्रीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस को पता चला कि महिला का शव एक कार में वहां लाया गया था। कार नंबर की जांच कर पुलिस उसकी मालकिन के पास पहुंची, उससे पूछताछ करने पर पता चला कि दो महीने पहले कार किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी। इसके बाद आरोपी पुलिस से बच नहीं पाया।
ये भी पढ़ें:- Samajwadi Party Vs Congress: कांग्रेस के जातिगत जनगणना के सवाल पर भड़के अखिलेश, बोले- यह वही पार्टी है जिसने...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS