दिल्ली में तीन किसान किये गये गिरफ्तार, पुलिस ने बताई ऐसी वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Delhi Night Curfew दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं लॉकडाउन (Lockdown) की प्रक्रिया भी चल रही है। इस बीच लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का कथित रूप से उल्लंघन करने के आरोप में तीन किसानों को गिरफ्तार (Three Farmers Arrested) किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन किसानों को सोमवार को मध्य दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उनके पास लॉकडाउन में आने-जाने के लिए आवश्यक कर्फ्यू पास नहीं थे। तीनों किसान पंजाब के रहने वाले हैं। उनके अनुसार, किसानों ने पुलिस को बताया कि वे मध्य दिल्ली में स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा में प्रार्थना करने के लिए आए थे और पिछले दो दिन से वहीं रुके हुए थे। अधिकारी के अनुसार, किसानों ने कहा कि वे सिंघु बार्डर की ओर जा रहे थे, लेकिन उनका उद्देश्य कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य दिल्ली में प्रदर्शन करना नहीं था।
किसानों ने कहा- वे सिंघु बार्डर की ओर जा रहे थे
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन किसानों को सोमवार को मध्य दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। उनके पास लॉकडाउन में आने-जाने के लिए आवश्यक कर्फ्यू पास नहीं थे। तीनों किसान पंजाब के रहने वाले हैं। उनके अनुसार, किसानों ने पुलिस को बताया कि वे मध्य दिल्ली में स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा में प्रार्थना करने के लिए आए थे और पिछले दो दिन से वहीं रुके हुए थे। अधिकारी के अनुसार, किसानों ने कहा कि वे सिंघु बार्डर की ओर जा रहे थे, लेकिन उनका उद्देश्य कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य दिल्ली में प्रदर्शन करना नहीं था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS