जीबी रोड पर पुलिस ने रेड कर 10 युवतियों को देह व्यापार के दलदल से छुड़ाया, कस्टडी से फिल्मी अंदाज में फरार हो गई सभी लड़कियां

दिल्ली के जीबी रोड (Delhi GB Road) के बारे में शायद ही किसी को न पता हो, यहां पर देह व्यापार (Flesh Trade) का धंधा खुले में चलता है। कई युवतियां अपनी मर्जी से ये काम करती है तो कई लड़कियों को जबरदस्ती इस दलदल में धकेल दिया जाता है। ऐसे में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की बड़ी जिम्मेदारी हो जाती है कि किसी लड़की को अगर जबरन इस व्यापार में घुसाया गया है तो उसे छुड़ाया जाए। ऐसा ही एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें जीबी रोड पर पुलिस ने रेड (Raid) मारकर 10 लड़कियों को छुड़ाया था, पुलिस सभी लड़कियों को इस दलदल से निकाल कर उन्हें कस्टडी में रखकर परिवार वालों की तलाश में जुट गई। इसबीच युवतियां वहां के एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर फिल्मी अंदाज में भाग गई। वहीं अब पुलिस लड़कियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है।
उन लड़कियों के नाम के साथ उनकी तस्वीर अखबारों में छपवा दी है। जिससे की उनका पता जल्द से जल्द लगाया जा सके। आपको बता दें कि जीबी रोड के कोठे से जिन लड़कियों को छुड़ाया गया था। वो सभी दिल्ली के ही अलग-अलग इलाकों की रहने वाली हैं। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि ये लड़कियां जीबी रोड तक कैसे पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जीबी रोड के कोठा नंबर 64 में दिल्ली पुलिस ने रेड मारकर देह व्यापार में लिप्त 10 लड़कियों को छुड़ाया गया था।
कमला मार्केट थाने की पुलिस ने इन लड़कियों को द्वारका के एक शेल्टर होम में रखा था। पुलिस के मुताबिक शेल्टर होम के तीसरे फ्लोर से ये सभी 10 लड़कियां 24 मई को एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर वहां से भाग गईं। हालांकि भागने के दौरान दो लड़कियों को चोट लग गई जिस वजह से वो रुक गईं जबकि बाकी लड़कियां वहां से फरार हो गई। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने द्वारका के सेक्टर 23 थाने में मुकदमा दर्ज कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। जब पुलिस उन लड़कियों के बारे में पता नहीं चला तो उनकी बरामदगी के लिए पुलिस ने अखबारों में विज्ञापन भी दे दिया। इस विज्ञापन में उन युवतियों के नाम के साथ ही उनकी तस्वीर भी छापी गई। फिलहाल इन लड़कियों की तलाश जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS