दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को जान से मारने की धमकी, पुलिस के पास आया कॉल, जानें पूरा मामला...

दिल्ली के मुडंका निवासी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है। दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन को रात 12:05 बजे एक कॉल आया। जिसमें कॉल करने वाले ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई। इस कॉल के बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। इसके बाद से पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को मुडंका से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी का नाम जयप्रकाश बताया। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, क्योंकि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका इलाज दिल्ली के गुलाबी बाग में चल रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
पहले भी सीएम केजरीवाल को दी जा चुकी है धमकी
इससे पहले भी साल 2019 में केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। केजरीवाल के ऑफिस में बिना नाम वाले दो मेल आए थे। जिसमें केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मेल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को ढूंढने शुरू कर दिया था। ईमेल में उस आरोपी ने लिखा था कि वह सीएम केजरीवाल पर जानलेवा हमला करने की फिराक में है और उसके लिए हथियारों को इकट्ठा कर रहा है।
इसके बाद साल 2022 में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला हुआ था। इस हमलें में केजरीवाल के घर के बाहर लगे सिक्योरिटी बैरिकेड और सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया गया था। इसके साथ-साथ गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए गए। इस मामले मे मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप मड़ा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS