Delhi Pollution: दिल्ली सरकार ने सात साल में 1.70 करोड़ लगाए पौधे, पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी

Delhi Pollution: दिल्ली सरकार ने सात साल में 1.70 करोड़ लगाए पौधे, पर्यावरण मंत्री ने दी जानकारी
X
Delhi Pollution: इस बारे में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Delhi Environment Minister Gopal Rai) ने मंगलवार को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की सरकार (Delhi Governement) ने सात साल में करीब 1.70 करोड़ पौधे लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस साल 33 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 22 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।

Delhi Pollution दिल्ली में सदी आने वाली है। साथ ही प्रदूषण (Pollution Level) के स्तर बढ़ने वाला है। क्योंकि अक्टूबर और नंवबर में पड़ोसी राज्यों में पराली (Prali) जलाने के कारण वहीं से जहरीला धुंआ दिल्ली में आ जाता है। जिसके कारण दिल्ली में प्रदूषण का लेवल काफी बढ़ जाता है। जिससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन जैसी समस्याएं होने लगती है। वहीं दिल्ली में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए यहां हरियाली लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके लिए दिल्ली सरकार कई अहम कदम उठा रही है।

इस बारे में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Delhi Environment Minister Gopal Rai) ने मंगलवार को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की सरकार (Delhi Governement) ने सात साल में करीब 1.70 करोड़ पौधे लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस साल 33 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 22 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं।

दिल्ली के ग्रीन एरिया में हुई वृद्धि

राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 2015 से 2019 के बीच दिल्ली में हरित क्षेत्र में लगभग 2,500 हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट' 2019 के अनुसार, वर्तमान में, दिल्ली का हरित क्षेत्र (जिसमें वन एवं वृक्ष शामिल हैं) कुल क्षेत्रफल का 324 वर्ग किमी या 21.9 प्रतिशत है। 2017 में यह 305.4 वर्ग किमी या 20.6 फीसदी था। वृक्षारोपण अभियान के चलते दिल्ली के ग्रीन एरिया में हुई वृद्धि, ग्रीन एरिया दिल्ली के कुल एरिया का 21.88% हुआ।

Tags

Next Story