Delhi Pollution: दिल्ली वालों को अब नहीं सताएगा प्रदूषण का खतरा! पहले स्मॉग टावर का इस दिन उद्घाटन करेंगे केजरीवाल

Delhi Pollution: दिल्ली वालों को अब नहीं सताएगा प्रदूषण का खतरा! पहले स्मॉग टावर का इस दिन उद्घाटन करेंगे केजरीवाल
X
  • Delhi Pollution: राय के अनुसार स्मॉग टॉवर से एक सैकंड में 1,000 घन मीटर हवा शुद्ध हो सकेगी। एक अधिकारी ने बताया कि स्मॉग टावर का संचालन शुरू होने के बाद दो साल तक इसके प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा। सीपीसीबी के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्मित 25 मीटर ऊंचा एक अन्य टावर आनंद विहार में 31 अगस्त तक काम करना शुरू कर देगा।

Delhi Pollution दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए पहला स्मॉग टावर (First Smog Tower) बनकर तैयार हो चुका है। आने वाले 23 अगस्त को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) राजधानी के पहले 'स्मॉग टावर' का कनाट प्लेस में उद्घाटन करेंगे। इस बारे में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Environment Minister Gopal Rai) ने आज जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीस मीटर से भी ऊंचा टावर अपने आसपास के एक किलोमीटर की परिधि में हवा की गुणवत्ता सुधारने का काम करेगा और मानसून के बाद पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू करेगा।

स्मॉग टॉवर प्रति सेकंड एक हजार घन मीटर हवा को शुद्ध करेगा

राय के अनुसार स्मॉग टॉवर से एक सैकंड में 1,000 घन मीटर हवा शुद्ध हो सकेगी। एक अधिकारी ने बताया कि स्मॉग टावर का संचालन शुरू होने के बाद दो साल तक इसके प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्मित 25 मीटर ऊंचा एक अन्य टावर आनंद विहार में 31 अगस्त तक काम करना शुरू कर देगा।

कोविड-19 महामारी के कारण स्मॉग टावर के निर्माण में हुई देरी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 23 अगस्त को स्मॉग टावर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद विशेषज्ञ प्रदूषण पर इसके प्रभाव का आकलन करेंगे। नतीजों के आधार पर हम ऐसे और उपकरण लगाने पर निर्णय लेंगे। इससे पहले राय ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के कारण स्मॉग टावर के निर्माण में देर हुई। दिल्ली मंत्रिपरिषद ने पिछले साल अक्टूबर में पायलट परियोजना की मंजूरी दी थी।

Tags

Next Story