Delhi pollution: दिल्ली में घुंट रहा लोगों का दम, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, जानिए दिल्ली का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिससे यहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। ठंड बढ़ने के कारण कोहरा भी प्रदूषण को बढ़ाने में अहम योगदान निभा रहा है।
दिल्ली में शनिवार की शुरूआत कोहरे और धुंध के साथ हुई। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में प्रदूषण स्तर पर अगले 1 सप्ताह में कोई सुधार देखने को नहीं मिलेगीक्षा।
दिल्ली में कितना प्रदूषण
दिल्ला में आज यानी 10 दिसंबर को दिल्ली का औसतन AQI 300 के पार रहा है। जो कि बेहद ही खराब माना जाता है। कुछ दिनों पहले भी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी खराब मापा गया था।
मौसम विभाग ने बताया था कि प्रदूषण का स्तर काफी खराब हो चुका है। जिसके बाद प्रशासन ने प्रदूषण की स्थित गंभीर देखते हुए तमाम निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी थी। ताकि प्रदूषण में कुछ हद तक सुधार देखा जा सके। लेकिन जैसे ही प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हुआ, वापस से तमाम निर्माण कार्यों से प्रतिबंध हटाते हुए तमाम कार्यों को वापस से चालू कर दिया गया।
विशेषज्ञों ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि, जब तक प्रदूषण में कमीं नहीं आ जाती, तब तक लोगों को घरों से निकलने से बचना चाहिए। लोगों अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
दिल्ली के मुख्य स्थानों का AQI
पटपड़गंज - 370 एक्यूआई
साहिबाबाद - 378 एक्यूआई
बहादुर शाह जफर मार्ग - 288 एक्यूआई
गाजियाबाद - 387 एक्यूआई
पूर्वी दिल्ली - 274 एक्यूआई
दिल्ली - 353 एक्यूआई
शाहदरा - 320 एक्यूआई
नोएडा - 435 एक्यूआई
गोकलौरी - 267 एक्यूआई
नई दिल्ली - 348 एक्यूआई
विनोबा पुरी - 389 एक्यूआई
सेंट्रल दिल्ली - 325 एक्यूआई
रणजीत सिंह ब्लॉक - 295 एक्यूआई
अशोक विहार - 358 एक्यूआई
पूर्वी दिल्ली - 323 एक्यूआई
शालीमार बाग - 353 एक्यूआई
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS