राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, 1 मई से सुमन बेरी संभालेंगे पदभार

राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, 1 मई से सुमन बेरी संभालेंगे पदभार
X
नीति आयोग (NITI Aayog) से एक बड़ी खबर आई है। लगभग पांच वर्षों तक नीति आयोग में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है।

नीति आयोग (NITI Aayog) से एक बड़ी खबर आई है। लगभग पांच वर्षों तक नीति आयोग में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। अब उनकी जगह सुमन के बेरी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट (Media reports) के मुताबिक एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजीव कुमार के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है।

उन्हें 30 अप्रैल 2022 को कार्यमुक्त किया जाएगा। फिलहाल उनके इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीओपीटी की अधिसूचना के अनुसार डॉ सुमन के बेरी को अगले आदेश तक राजीव कुमार के स्थान पर 1 मई 2022 से नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने की स्वीकृति दी गई। बेरी को 30 अप्रैल 2022 तक तत्काल प्रभाव से नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है।

जाने-माने अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने अगस्त 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। तत्कालीन उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के आयोग (नीति आयोग) से हटने के बाद कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कुमार ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

वे सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में सीनियर फेलो भी रह चुके हैं। सुमन के बेरी ने पहले नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के महानिदेशक (मुख्य कार्यकारी) के रूप में कार्य किया है। बेरी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद, सांख्यिकी आयोग और मौद्रिक नीति पर भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं।

Tags

Next Story