Delhi Rape: कैंट इलाके के श्मशान घाट में दो सगी बहनों से बलात्कार, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi Rape: कैंट इलाके के श्मशान घाट में दो सगी बहनों से बलात्कार, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
X
Delhi Rape: दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों के आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सीआरपीसी 164 के तहत इन लड़कियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़ित बहनों का आरोप है कि उन्हें डरा-धमकाकर एक श्मशान घाट के अंदर ले जाया गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

Delhi Rape दिल्ली कैंट थाना इलाके (Cantt Area) से दो सगी बहनों से बलात्कार (Two Sisters Raped) की खबर सामने आई है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस प्रशासन (Delhi Police) फिर से एक बार सवाल उठने लगे है। कथित तौर पर दो सगी बहनों के साथ रेप मामले में पुलिस ने दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार (Two Security Guards Arrested) किया गया है। आपको बता दें कि ये घटना 19 जून की है। दोनों पीड़ित बहनों की उम्र 20 और 22 साल के करीब है और वह दिल्ली कैंट इलाके की ही रहने वाली हैं।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कियों के आरोपों के आधार पर एफआईआर दर्ज मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। सीआरपीसी 164 के तहत इन लड़कियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पीड़ित बहनों का आरोप है कि उन्हें डरा-धमकाकर एक श्मशान घाट के अंदर ले जाया गया, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस की ओर से आरोपियों के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन दोनों ही आरोपी सरकारी कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पीड़ित बहनों द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दुष्कर्म श्मशान घाट के अंदर हुआ था फिर कहीं बाहर हुआ था।

Tags

Next Story