धर्मशाला से ज्यादा ठंडी रही दिल्ली, न्यूनतम पारा गिरकर हुआ 6 डिग्री, दिन में खिली रही धूप

दिल्ली में हिमाचल की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला से भी ज्यादा ठंड दर्ज हो रही है। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम पारा गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस मौसम में सबसे कम है। वहीं सुबह के समय शीतलहर तीसरे दिन भी जारी रही। लेकिन दिन के समय सूरज की खिली हुई धूप ने लोगों को काफी राहत प्रदान की। भारत प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग दिल्ली केंद्र (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
वहीं दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान की क्षेत्रवार बात करें तो सबसे ज्यादा पीतमपुरा में 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जबकि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 11.4 डिग्री, नजफगढ़ में 9.5 डिग्री और एसपीएस मयूर विहार में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। आईएमडी का अनुमान है कि अभी अगले दो तीन दिन ऐसे ही तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
बता दें कि गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री और शुक्रवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। इस क्रम में यह शनिवार लगातार तीसरा दिन है जब न्यूनतम तापमान गिरता जा रहा है। हालात यह है कि दिल्ली मैदानी क्षेत्र होने के बावजूद पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा ठंडी हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS