दिल्ली में केरल के व्यक्ति में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, LNJP में भर्ती हुआ पहला संक्रमित व्यक्ति

दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों से लोगों में भय का माहौल बन गया है। क्योंकि राजधानी में कोविड19 (Covid19) के केसों में वृद्धि देखी जा रही है। इसी बीच, दिल्ली में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगा है। जो कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa New CoronaVirus) में मिले स्ट्रेन (Strain) की तरह ही दिखता है। दिल्ली में इस नए स्ट्रेन से खतरा और बढ़ गया है। क्योंकि दिल्ली में पहले से ही अचानक मामले बढ़ने लगे थे। दिल्ली के एलएनजे (LNJP) अस्पताल में एक 33 साल के व्यक्ति को दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। शहर में इस तरह के कोरोना वायरस का पहला मामला है।
देश में ऐसे 4 मामले अभी तक मिल चुके है। दुनियाभर में कोविड19 के अलग-अलग स्ट्रेन तेजी से फैल रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार मरीज एसिम्प्टोमैटिक है। हालांकि, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सावधानी के तौर पर व्यक्ति को आइसोलेशन में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में दक्षिण अफ्रीका में पाए गए स्ट्रेन का पहला मरीज मिला है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
लोकनायक अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति केरल से है। वो 9 दिन पहले साउथ अफ्रीका से लौटने पर पॉजिटिव पाया गया था और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने जानकारी दी आज हमें रिपोर्ट्स मिली हैं, जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि वो साउथ अफ्रीका के स्ट्रेन से संक्रमित है। डॉक्टर ने बताया कि हमने उसे आइसोलेट करने के लिए विशेष वार्ड बनाया है, ताकि कोविड-19 के यूके वैरिएंट या असल स्ट्रेन से जूझ रहे मरीज आपस में मिल न जाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS