दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक और कैदी की हुई मौत, बीते 8 दिनों में 5 कैदियों ने गंवाई जान

दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक और कैदी की हुई मौत, बीते 8 दिनों में 5 कैदियों ने गंवाई जान
X
एशिया की भी सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल ( Tihar Jail) में एक और कैदी की मौत (Prisoner Death) का मामला सामने आया है। मृतक का नाम विक्रम (Vikram) है।

एशिया की भी सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल ( Tihar Jail) में एक और कैदी की मौत (Prisoner Death) का मामला सामने आया है। मृतक का नाम विक्रम (Vikram) है। लूट, स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) होने के बाद से विक्रम को यहां बंद कर दिया गया था। जेल प्रशासन (Jail Administration) के मुताबिक 23 दिसंबर की सुबह वह अपने सेल में बेहोश पाया गया और उसे अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में मजिस्ट्रियल जांच (Magisterial Inquiry) चल रही है। गौरतलब है कि जेल में पिछले 8 दिनों में 5 मौतें हुई हैं। इससे पहले भी जेल क्रमांक आठ-नौ में एक कैदी की अचानक मौत हो चुकी है, मरने वाले कैदी का नाम मो. नूर आलम था। जब उसे जेल लाया गया तो उसके पैर में प्लास्टर (Plaster) किया गया था। बाद में उसने दर्द की शिकायत की थी।

जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन 20 दिसंबर को वह बेहोश पाया गया। उसे फिर से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीजी जेल ( DG Jail) ने बताया कि सभी 5 मौतें अलग-अलग जेलों में हुई हैं। किसी भी कैदी की मौत का हिंसा से कोई संबंध नहीं है। इन सभी की मृत्यु का कारण किसी पुराने रोग या अन्य अज्ञात कारण की ओर इशारा करता है।

नियमानुसार प्रत्येक मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (Metropolitan Magistrate) द्वारा पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है। वही जेल सूत्रों का कहना है कि ऐसा क्यों हो रहा है इसको लेकर प्रशासन चिंतित है। हालांकि, जेल में ठंड से बचने का इंतजार किया जा रहा है। ठंडी हवा से बचने के लिए सेल और बैरकों के दरवाजों पर पारदर्शी प्लास्टिक (Transparent Plastic) लगाया गया है, ताकि जेल कर्मचारी भी कैदियों पर नजर रख सकें।

Tags

Next Story