दिल्ली में पर्यटकों के लिए खुशखबरी! अब ऐप के माध्यम से घूम सकेंगे ऐतिहासिक स्थल, मिलेंगी ये सुविधाएं

दिल्ली में पर्यटकों (Delhi Tourists) के लिए खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। अब दिल्ली की ऐतिहासिक स्थलों (Historical Places) को ढुंढने में कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने इसके लिए मोबाइल ऐप (Mobile APP) विकसित किया है। इससे बस एक क्लिक में दिल्ली में ऐतिहासिक स्थलों के अलावा इस ऐप में लोकप्रिय स्थानों जैसे बाजार, खाने पीने का स्थान और मैदान आदि की जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें टिकटिंग प्रणाली के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इसकी जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने सोमवार को दी है।
Reviewed the Delhi Tourism's upcoming mobile app. Tourists' travel experiences in Delhi will be transformed with this app, which will provide them with all the services they need in one click. pic.twitter.com/yZNCXLENyc
— Manish Sisodia (@msisodia) August 9, 2021
सिसोदिया ने दी जानकारी
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी मोबाइल के ऐप पर उलब्ध होगी, जिसे सरकार का पर्यटन विभाग विकसित कर रहा है। सिसोदिया ने कहा कि इस ऐप से पर्यटकों को सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पर्यटन के आने वाले मोबाइल एप्लीकेशन की समीक्षा की।
पर्यटकों के लिये एक ही स्थान पर सारी सुविधा होगी उपलब्ध
दिल्ली में पर्यटकों के यात्रा के अनुभवों को इस ऐप के माध्यम से बदल दिया जाएगा, और उन्हें एक क्लिक में सभी आवश्यक सेवाएं मिलेंगी। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार मोबाइल ऐप में दिल्ली के पर्यटन स्थलों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी और इसके अलावा उसका एक संक्षिप्त इतिहास भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस ऐप में घूमने वाले स्थानों समेत अन्य जानकारी भी उपलब्ध होगी। पर्यटन से संबंधित जानकारी पर्यटकों के लिये एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS