होली पर शराबियों की आई शामत, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तीन हजार से ज्यादा के काटे चालान

Delhi Traffic Rules Violation दिल्ली पुलिस (Delhi Police) होली पर यातायात नियमों (Traffic Rules) को तोड़ने वालों के साथ सख्ती से पेश आई है। शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते 3 हजार (More than Three Thousand Challan) से अधिक चालान काटे गये। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 100 चालान शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में किए गए। एक अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 3,282 चालान किए गए, जिनमें से 1,255 चालान बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चलाने के लिए किए गये।
इसके अलावा, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों की सवारी करने के चलते 170 चालान किए गए जबकि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 121 लोगों का चालान किये गए। एक अधिकारी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 3282 चालान किए गए, जिनमें से 1255 चालान बिना हेल्मेट पहने दोपहिया वाहन चलाने के लिए किए गए।
इसके अलावा, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों की सवारी करने के चलते 170 चालान किए गए जबकि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के लिए 121 लोगों का चालान किए गए। इसके अलाव, अधिकारी ने बताया कि पहली बार होली के दिन कोई भी घातक सड़क दुर्घटना नहीं हुई और ना ही किसी की जान गई है। दिल्ली पुलिस ने बिना हेलमेट- 1255, नशे में ड्राइविंग- 100, बाइक पर तीन लोग- 170, खतरनाक ड्राइविंग- 121, अन्य चालान- 1636 चालान काटे है। जो की दिल्ली की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS