Farmer Mahapanchayat: घर से निकलने से पहले जान ले पुलिस की ये एडवाइजरी, नहीं तो करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना!

सयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर महापंचायत करने का ऐलान किया है। तो वही दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की ओर से जंतर-मंतर पर महापंचायत (Farmers' Mahapanchayat) करने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस का साफ कहना है कि किसानों को महापंचायत करने की इजाजत नहीं दी गई है।
ऐसे में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसी कढ़ी में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों के किसान महापंचायत (Farmers' Mahapanchayat) में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने लगे हैं। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने राजधानी की सभी सीमाओं पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं।
#DelhiTrafficAlert
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 21, 2022
In view of Sanyukt Kisan Morcha's Mahapanchayat at Jantar Mantar tomorrow, #DelhiTrafficPolice requests commuters to plan their journey in advance and avoid the mentioned roads for convenience. pic.twitter.com/YZ82dP4tbR
इसके साथ ही दिल्ली में धारा 144 भी लागू कर दी गई है। वही किसानों के विरोध प्रदर्शन (Kisan Protest) से उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने रूट डायवर्जन (Route Diversion) की योजना के साथ एक एडवाइजरी भी जारी की है।
यातायात पुलिस की जानकारी के अनुसार टॉलस्टॉय मार्ग, पार्लियामेंट मार्ग, जनपथ, विंडसर प्लेस, कनॉट प्लेस, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग समेत आसपास की कई सड़कों पर दिन भर जाम रहने की संभावना है। स्थानीय पुलिस एहतियात बरतते हुए कई जगहों पर बैरिकेडिंग (Barricading) भी कर सकती है, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सुबह अधिक समय निकालकर घर से निकलने और जाम से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS