Delhi Unlock: दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू, CM केजरीवाल ने सबसे पहले कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों को खोलने का किया ऐलान

दिल्ली के लिए खुशखबरी सामने आई है। कोरोना के मामले कम (Lack Of Corona Cases) होते ही दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान (Delhi Government) किया है। पांचवीं बार बढ़ाई गई लॉकडाउन की समयसीमा के बाद अब दिल्ली में अनलॉक (Unlock) की प्रक्रिया शुरू की गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) कर लोगों को राहत भरी खबर दी है। उन्होंने 31 मई से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने के क्रम में सबसे पहले कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है।
कोरोना के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में दिल्लीवासियों की मेहनत से दिल्ली में स्थिति तेज़ी से सुधर रही है, लॉकडाउन के बाद अब दिल्ली धीरे-धीरे अनलॉक के लिए तैयार है | Press Conference | LIVE https://t.co/3wsjEzIn1c
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 28, 2021
सीएम केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 1.5% रही और कोरोना के करीब 1100 मामले आए हैं। इसे देखते हुए कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा। उसके बाद हम अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/gEqQGVSiQp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2021
दिहाड़ी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए सोमवार से निर्माण गतिविधियां और फैक्ट्रियां फिर से खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कम होते मामलों के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में अनलॉक (पाबंदियों से ढील) की प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए आज हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ हुई चर्चा के दौरान इस पर सहमति बनी है।
दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 1.5% रही और कोरोना के क़रीब 1100 मामले आए हैं: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल #COVID19 pic.twitter.com/tUf6rd8MYL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2021
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम हफ्ते दर हफ्ते जनता के सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर इसी तरह धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे, बशर्ते कोरोना फिर से बढ़ने नहीं लगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS