MCD Elections 2022 : EC द्वारा एमसीडी चुनाव टाले जाने पर AAP पार्षदों का हंगामा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा दिल्ली नगर निगम चुनाव स्थगित (Election Postponed) करने को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चुनाव आयोग (Election Commission) और बीजेपी (bjp) पर निशाना साध रही है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम (East Delhi Municipal Corporation) की आम बैठक में चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा एमसीडी चुनाव (MCD Elections) की तारीख की घोषणा नहीं करने पर आप पार्षदों ने हंगामा किया।
आप पार्षद (Aam Aadmi Party Councilor) ने वेल में घुस आए जिसके बाद उन्होंने नारेबाजी की और बीजेपी पर चुनाव से भागने का आरोप लगाया। वही वेल में पोस्टर व बैनर लहराते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही पार्षदों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम में बहुत भ्रष्टाचार कर रही है। पार्क की जमीन भी निजी बिल्डरों को सौंप दी गई है और जब चुनाव की बारी आई है और जनता उन्हें सबक सिखाने की सोच रही है तो वह चुनाव से भाग रही है।
चुनाव आयोग को धमकाकर निगम चुनाव की तारीख टाल दी गई। इस कड़ी में मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल (Shyam Sundar Agarwal) का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) चुनाव के लिए हमेशा तैयार है। वह चुनाव से भागती नहीं है।
श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) को बकाया पैसा नहीं दिया, जिसके कारण वह आज अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। लोगों की समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार अगर कुछ सुधार करने की सोच रही है तो इसमें हर्ज क्या है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS