Delhi Water Crisis: पानी की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री के आवास के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Delhi Water Crisis राष्ट्रीय राजधानी में पानी का संकट बढ़ता ही जा रहा है। कई इलाकों में पानी की किल्लत अभी भी बरकरार है। जिसे देखते हुए दिल्ली की विपक्षी दलों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसलिए पानी की समस्या को लेकर भाजपा (Delhi BJP) के बाद कांग्रेस (Delhi Congress) ने भी प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्लाबोल किया है। दिल्ली की कांग्रेस इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई इलाकों में पानी की कमी और कुछ इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास (Protested CM Residence) के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार (Anil Kumar Chaudhary) ने इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीमारी नहीं पानी दो, दिल्ली को स्वच्छ पानी दो' दिल्ली की दुखद कहानी, पीने के लिए गंदा पानी जैसे नारे लगाए।
कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर लगाया आरोप
अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोग भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों का दौरा कर 'मुफ्त बिजली और पानी' का वादा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिल्लीवालों को 20 हजार लीटर प्रतिमाह पानी मुफ्त देने कहां से देंगे जब दिल्लीवालों के नलों तक पानी ही नही पहुंचेगा और जिन नलों में दिल्ली जल बोर्ड का पानी आ रहा है वहां लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है, जिस वजह से अनेक बीमारियां फैल रही है। केजरीवाल ने मुफ्त पानी देने के बड़े-बड़े बयानों के अलावा दिल्लीवालों के लिए जल आपूर्ति की दिशा में कोई काम नही किया।
पानी की आपूर्ति में जल्दी ही सुधार होगा
राघव चड्ढा ने कहा कि शहर में पानी की आपूर्ति में जल्दी ही सुधार होगा और वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज पर यमुना में 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है जिसके शुक्रवार सुबह तक दिल्ली आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके बाद शहर में पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। डीजेबी के उपाध्यक्ष ने दिल्ली में हैदरपुर जल शोधन प्लांट में उत्पादन बढ़ाने की तैयारियों का जायजा लिया जो कि भारत में सबसे बड़ा और एशिया में दूसरा सबसे बड़ा जल शोधन संयंत्र है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS