Delhi Water Crisis: राघव चड्ढा ने हरियाणा सरकार पर लगाया पानी न देने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

Delhi Water Crisis दिल्ली में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। कई हिस्सों में अभी भी पानी न मिलने से हजारों लोग परेशान हो रहे है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने रविवार को दावा किया कि हरियाणा (Haryana Government) दिल्ली के पानी के हिस्से को रोक रहा है और इस कारण यमुना में पानी का स्तर अब तक के सबसे निचले पर है। इसलिए दिल्ली जल बोर्ड ने इस मामले को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख करने वाली है।
वजीराबाद तालाब के जलस्तर में आई गिरावट
चड्ढा ने कहा कि हरियाणा द्वारा दिल्ली के पानी के हिस्से को रोके जाने के कारण वजीराबाद तालाब के जलस्तर में गिरावट आई है और चंद्रावल, वजीराबाद, ओखला जल शोधन संयंत्रों के परिचालन क्षमता घटी है। वजीराबाद तालाब में घटे हुए जलस्तर की तस्वीरों को साझा करते हुए चड्ढा ने ट्वीट में कहा कि हरियाणा द्वारा यमुना में छोड़ा जा रहा पानी अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। एक फुट की गिरावट से भी शहर पर काफी प्रभाव पड़ सकता है लेकिन इस समय तालाब का जलस्तर 674 फुट से नीचे गिरकर 667 फुट हो गया। हरियाणा से यमुना में शून्य क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
Delhi Jal Board has decided to move Supreme Court against Haryana Government seeking due supply of Delhi's legitimate share of water as already determined by the SC in 1995: Raghav Chadha, AAP MLA and Vice Chairman, Delhi Jal Board
— ANI (@ANI) July 11, 2021
गर्मी के महीने में शहर की 1,150 एमजीडी जल आपूर्ति की मांग
उन्होंने बताया कि चंद्रावल जल शोधन संयंत्र एक दिन में 90 मिलियन गैलन (एमजीडी) की सामान्य क्षमता की जगह 55 मिलियन गैलन जल ही शोधित कर रहा है। दिल्ली जल बोर्ड, गर्मी के महीने में शहर की 1,150 एमजीडी जल आपूर्ति की मांग की जगह 945 एमजीडी जल की आपूर्ति ही कर पा रहा है। मौजूदा समय में दिल्ली को हरियाणा से 609 एमजीडी की जगह 479 एमजीडी जल ही मिल रहा है। इसके अलावा दिल्ली को 90 एमजीडी पानी भूजल से और 250 एमजीडी ऊपरी गंगा नहर से मिलता है।
We are witnessing all-time low water levels in Yamuna river as Delhi's water share withheld by Haryana.@DelhiJalBoard has decided to move Hon'ble Supreme Court against Haryana Govt seeking due supply of Delhi's legitimate share as already determined by the Hon'ble SC in 1995.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 11, 2021
दिल्ली में पानी का संकट: राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने हरियाणा सरकार पर दिल्ली के लिए कम जलापूर्ति करने का आरोप लगाया और कहा कि इस वजह से दिल्ली में पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रतिदिन करीब दस करोड़ गैलन पानी की कम आपूर्ति कर रहा है, जिसके चलते एनडीएमसी क्षेत्रों, मध्य, दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में पानी का संकट पैदा हो गया है। चड्ढा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देशित दिल्ली के लोगों के कानूनी हक को रोका है, क्योंकि उन्होंने यमुना में पानी की आपूर्ति कम कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS