Delhi Water Crisis: राघव चड्ढा ने यमुना नदी का किया निरीक्षण, हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप

Delhi Water Crisis: राघव चड्ढा ने यमुना नदी का किया निरीक्षण, हरियाणा सरकार पर लगाया आरोप
X
Delhi Water Crisis: राघव चड्ढा ने कहा कि आप देख सकते हैं यमुना सूख गई है क्योंकि हरियाणा सरकार ने दिल्ली के हक का पानी रोक लिया है। खट्टर साहब, आपकी दिल्लीवालों से क्या दुश्मनी है? सुप्रीम कोर्ट के अनुसार दिल्ली को पानी दीजिए।

Delhi Water Crisis दिल्ली में गहराते जल संकट को लेकर जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने यमुना नदी के जल स्तर का निरीक्षण किया है। इस दौरान वह वज़ीराबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां युमना नदी का जलस्तर कम से कम साढ़े सात फीट तक भरा होता है लेकिन आज नदी सूखती नज़र आ रही है क्योंकि हरियाणा (Haryana) दिल्ली के हक का पानी रिलीज नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने दिल्ली के हक का पानी रोक लिया है जिसकी वजह से दिल्ली में जल संकट आ सकता है।

साल 1965 के बाद पहली बार अब वज़ीराबाद में युमना का पानी इतना कम हुआ। मैं खट्टर साहब से इतना ही कहूंगा कि आप कानूनी आधार पर दिल्ली वालों को उनके हक का पानी दें। इससे पहले, दिल्ली सरकार के सारे आरोपो का जवाब देते हुए हरियाणा के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली को नहर के माध्यम से मुनक में 1049 क्यूसेक पानी जिसकी मात्रा बवाना कॉन्टैक्ट पॉइंट पर 950 क्यूसेक बनती है ,जिसको हरियाणा निरंतर उपलब्ध करा रहा है।


मानसून में देरी के कारण यमुना नदी में पानी ना उपलब्ध होने के कारण और दिल्ली में जल प्रबंधन की कुव्यवस्था के चलते दिल्ली वासियों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए झूठी राजनीतिक ब्यानबाजी कर रही है । सच तो यह है कि यमुना में इस वर्ष लगभग 40 प्रतिशत पानी की कमी के चलते दिल्ली को अपने हिस्से का पानी दिया है। राघव चड्ढा ने कहा कि आप देख सकते हैं यमुना सूख गई है क्योंकि हरियाणा सरकार ने दिल्ली के हक का पानी रोक लिया है। खट्टर साहब, आपकी दिल्लीवालों से क्या दुश्मनी है? सुप्रीम कोर्ट के अनुसार दिल्ली को पानी दीजिए।

Tags

Next Story