Delhi Water Crisis: राघव चड्ढा बोले- जल आपूर्ति में जल्द होगा सुधार, हरियाणा ने छोड़ा पानी

Delhi Water Crisis: राघव चड्ढा बोले- जल आपूर्ति में जल्द होगा सुधार, हरियाणा ने छोड़ा पानी
X
Delhi Water Crisis: राघव चड्ढा ने कहा कि शहर में पानी की आपूर्ति में जल्दी ही सुधार होगा और वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर बढ़ रहा है। हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज पर यमुना में 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है जिसके शुक्रवार सुबह तक दिल्ली आने की संभावना है।

Delhi Water Crisis दिल्ली में जल संकट का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा। क्योंकि यमुना नदी (Yamuna River) के सूख जाने के बाद एक दम से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति में परेशानी देखी गई थी। लेकिन दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है कि हरियाणा (Haryana Government) ने यमुना में पानी छोड़ा है। जिसके कारण पानी की सप्लाई (Water Supply) की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने दी है। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की आपूर्ति में जल्दी ही सुधार होगा और वजीराबाद बैराज में पानी का स्तर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज पर यमुना में 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है जिसके शुक्रवार सुबह तक दिल्ली आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इसके बाद शहर में पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। डीजेबी के उपाध्यक्ष ने दिल्ली में हैदरपुर जल शोधन प्लांट में उत्पादन बढ़ाने की तैयारियों का जायजा लिया जो कि भारत में सबसे बड़ा और एशिया में दूसरा सबसे बड़ा जल शोधन संयंत्र है।

इससे पहले, राघव चड्ढा ने जल उपयोगिता की ऑनलाइन टैंकर प्रबंधन प्रणाली और शिकायत निवारण हेल्पलाइन का जायजा लिया तथा अधिकारियों से डेढ़ घंटे के भीतर पानी के टैंकरों के सभी अनुरोधों का समाधान करने के लिये कहा। डीजेबी के उपाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुना नगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है और राजधानी में पैदा हुयी संकट का अब समाधान हो जायेगा।

Tags

Next Story