Delhi Water Crisis: दिल्ली के इन इलाकों में तीन दिन तक जल आपूर्ति बाधित, DJB ने दी जानकारी

Delhi Water Crisis देश की राजधानी में भीषण गर्मी (Delhi Summer) शुरू हो गई है। अब इसका सीधा असर जल पर पड़ने लगा है। क्योंकि दिल्ली की यमुना (Yamuna) में जल स्तर में कमी के कारण पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। जिसके कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जल की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे लोगों की समस्या काफी बढ़ने की आशंका है। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने बुधवार को कहा है कि हरियाणा (Hariyana) के यमुना में कम पानी छोड़ने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों (Water Supply Disrupted) तक पेय जल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
आपको बता दें कि डीजेबी के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) से आग्रह किया था कि यमुना में और कच्चा पानी छोड़ा जाए ताकि राष्ट्रीय राजधानी के लिए पर्याप्त पेय जल उपलब्ध हो। बोर्ड ने एक बयान मे कहा कि नदी में कम कच्चा पानी छोड़ने और वज़ीराबाद तालाब में जल स्तर में कमी आने की वजह से वज़ीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्रों से आपूर्ति प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई है।
बोर्ड ने कहा कि मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और छावनी क्षेत्रों के हिस्सों में पानी की आपूर्ति अगले तीन दिनों तक सुबह और शाम में प्रभावित रहेगी। तालाब के स्तर में सुधार होने तक स्थिति ऐसी ही बनी रहने की संभावना है। फिलहाल, वज़रीबाद तालाब का स्तर 667.2 फुट है जबकि सामान्य स्तर 674.5 फुट है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS