Delhi Water Crisis: यमुना का पानी हुआ जहरीला! राघव चड्ढा बोले- हरियाणा जिम्मेदार... जानिये किन इलाकों में प्रभावित रहेगी पेयजल सप्लाई

राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेयजल संकट (Water crisis) से जूझ रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। यमुना (Yamuna) के पानी में अमोनिया (Ammonia) की मात्रा के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण जलशोधन संयंत्रों (Water Treatment Plant) से करीब 27.50 फीसद पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। ऐसे में मध्य दिल्ली (Central Delhi), दक्षिण दिल्ली (South Delhi), पश्चिम दिल्ली (West Delhi) और उत्तरी दिल्ली (North Delhi) के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने इस स्थिति के लिए हरियाणा (Haryana) को जिम्मेदार ठहराया है। चड्ढा का कहना है कि हरियाणा की ओर से पानी को शोधित किए बिना ही यमुना में छोड़ा जा रहा है। इस कारण यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि पानी जहरीला हो गया है। इस वजह से दिल्ली जल बोर्ड के तीन जल शोधन संयंत्रों से करीब 27.50 फीसद पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
Haryana Govt is guilty of wilful deprivation of right to life to Delhiites on account of:
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 13, 2021
(1) withholding major chunk of Delhi's share of Yamuna water
(2) sending increased ammonia/pollutants much beyond treatable levels
thereby affecting water supply in major parts of Delhi pic.twitter.com/wEWQc7bybw
उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति का करीब 40 फीसद पानी यमुना से उपलब्ध होता है। मंगलवार शाम चार बजे तक यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा 7.36 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) पर पहुंच चुकी है, जबकि जलशोधन संयंत्रों में अमोनिया एक पीपीएम तक होने पर शोधित किया जाता है। अमोनिया की मात्रा बढ़ने से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार से यमुना में ज्यादा पानी छोड़ने के लिए कहा गया है ताकि अमोनिया की मात्रा में कमी आ सके। यदि यमुना में अमोनिया का स्तर कम नहीं हुआ तो पेयजल की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS