Delhi Water Crisis: दिल्ली में कई दिनों तक रहेगी जलापूर्ति प्रभावित, प्लांटों में पानी की भारी कमी, इन जगहों पर होगी दिक्कत

Delhi Water Crisis दिल्ली में गर्मी (Delhi Summer) का प्रकोप जारी है। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण के कारण दिल्ली में जल संकट उत्पन्न हो गई है। जिसके कारण कई इलाकों में जल आपूर्ति पर प्रभाव पड़ने वाला है। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने कहा कि ऊपरी गंगा नहर से कच्चे पानी की उपलब्धता में कमी होने से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ क्षेत्रों में एक सप्ताह तक जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है। बोर्ड ने कहा कि सोनिया विहार (Sonia Vihar) और भागीरथी जल शोधन प्लांट (Bhagirathi Water Treatment Plants) की उत्पादन क्षमता में 25 से 30 प्रतिशत की कमी आई है।
बोर्ड ने कहा कि पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और एनडीएमसी में शाम को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। स्थिति में सुधार होने तक एक सप्ताह के लिए यह स्थिति बरकार रह सकती है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली को प्रतिदिन ऊपरी गंगा नहर से 25 करोड़ गैलन कच्चा पानी प्राप्त होता है और इस समय 20 करोड़ गैलन कच्चा पानी मिल रहा है। इससे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी का संकट हो सकता है। हालांकि, अधिक समस्या होने पर लोग जल बोर्ड को फोन कर टैंकर की व्यवस्था करवा सकते हैं।
इससे पहले, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखा और उनसे दिल्ली को पानी की कम आपूर्ति तथा इसमें प्रदूषणकारी तत्वों के उच्च स्तर के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने को कहा। चड्ढा ने कहा कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा अधिक होने से दो जलशोधन संयंत्रों- चंद्रावल और वजीराबाद को आंशिक या पूर्णतया बंद करना पड़ता है।
इन जगहों पर होगी दिक्कत
सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाड गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, गोकलपुरी, लक्ष्मी नगर, यमुना विहार, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, कोंडली, मंडावली, शकरपुर, कड़कड़डूमा, शालीमार पार्क, कृष्णा नगर, सरिता विहार, वसंत कुंज, लाजपत नगर व लोधी रोड आदि।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS