Delhi Winter: दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, 8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

Delhi Winter: दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, 8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
X
Delhi Winter: मौसम विभाग ने दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है। जबकि शुक्रवार को मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

Mausam Ki Jankari: (delhi winter) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार सुबह भी ठंड की वजह से धुंध की चादर हर तरफ बिछी रही। दिल्ली के कई इलाकों से कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई जिसमें साफ देखने को मिला की धुंध में लोगों को आवाजाही में परेशानी का करना पड़ रहा है। वहीं सुबह के समय आसमान में बादल छाये भी नजर आये।

मौसम विभाग ने दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई है। जबकि शुक्रवार को मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की अनुमान है।

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, इस मौसम में न्यूनतम तापमान अधिकतर दिन बादल नहीं होने के कारण सामान्य से दो से तीन डिग्री कम ही रहा है। ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण प्रदूषक धरातल के निकट बने रहते हैं जबकि अनुकूल तेज हवाएं इन्हें छितरा कर अपने साथ उड़ा ले जाती हैं।

आईएमडी के अनुसार हवा की दिशा मुख्य रूप से पूर्व की ओर रहेगी और अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीसीपी) ने बताया कि अधिक सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ेगा। दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 364 दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार हवा की दिशा मुख्य रूप से पूर्व की ओर रहेगी और अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

Tags

Next Story