Delhi Winter: घने कोहरे से दिल्ली में यातायात व्यवस्था बिगड़ी, तापमान में भारी गिरावट की आशंका

दिल्ली में पहाड़ों से आती बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली आज सुबह घने कोहरे की वजह से ढकी रही वहीं कोहरे में लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि घने कोहरे कारण विज़िबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम हो गई। कुछ ऐसी ही तस्वीरें राजघाट रोड से जीटी करनाल रोड तक देखने को मिली जहां घने कोहरे की चादर हर तरफ बिछी हुई हैं।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली की जीटी करनाल रोड पर आज सुबह घना कोहरा छाया दिखा। pic.twitter.com/75kJqvVspM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2020
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है जबकि मैदानी इलाकों में बरसात हुई।
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी(दृश्यता) कम हो गई। तस्वीरें राजघाट रोड से। pic.twitter.com/78dUMOpZWM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2020
उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क एवं सर्द रहा और घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोहरे के कारण सुबह में दृश्यता का स्तर कम रहा और यातायात के परिचालन में समस्या आयी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सर्दी के मौसम में यह पहला मौका है जब दृश्यता 'शून्य' थी। मौसम विज्ञानिक श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी दिल्ली में पालम मौसम केंद्र ने सुबह साढ़े छह बजे घने कोहरे के कारण शून्य दृश्यता दर्ज की। वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमानो के उड़ान के लिये दृश्यता 800 मीटर के करीब होनी चाहिए। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS