Delhi Winter: घने कोहरे के कारण और गिर सकता है पारा, बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी दिल्ली की सर्दी

Delhi Winter: घने कोहरे के कारण और गिर सकता है पारा, बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी दिल्ली की सर्दी
X
Delhi Winter: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान मंगलवार को गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण कम दृश्यता की वजह से लोगों को परेशानी हुई।

(Delhi Cold) दिल्ली में कल भी घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके कारण दिल्ली का पारा और ज्यादा गिरने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में दिल्ली की सर्दी बढ़ेगी। लोगों को ठंड से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

न्यूनतम तापमान गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान मंगलवार को गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण कम दृश्यता की वजह से लोगों को परेशानी हुई। दिल्ली में कई जगहों पर सोमवार को कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होकर शून्य मीटर तक पहुंच गई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग और पालम मौसम केंद्रों ने सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरे का स्तर मध्यम रहने के कारण दृश्यता 300 मीटर दर्ज की गई।

विमानों की उड़ान पर भी पड़ सकता है असर

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हवाईअड्डे से विमानों की उड़ान के लिए दृश्यता करीब 800 मीटर होनी चाहिए। आईएमडी के अनुसार दृश्यता शून्य मीटर से 50 मीटर के बीच रहने पर बहुत घना कोहरा रहता है। दृश्यता 51 मीटर से 200 मीटर के बीच रहने पर घना कोहरा और 500 मीटर तक दृश्यता रहने पर कोहरा मध्यम रहता है। वहीं 501 मीटर से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता पर हल्का कोहरा माना जाता है।

तापमान में और गिरावट होने का अनुमान

हवा की दिशा बदलकर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर होने से तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है। पश्चिम हिमालय से ये बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं। दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को बेहद खराब श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे तक यह सूचकांक 393 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा (415), ग्रेटर नोएडा (415) और गाजियाबाद (436) में एक्यूआई लगातार तीसरे दिन गंभीर की श्रेणी में रहा।

Tags

Next Story