Delhi Winter: शहर में जोरदार बारिश और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

Delhi Winter: शहर में जोरदार बारिश और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
X
Delhi Winter: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले समय में ठंड के साथ अधिक कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली का तापमान सोमवार के बाद से गिरने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी में दिसंबर का महीना गर्म साबित हो रहा है। जबकि नवंबर के महीने में दिसंबर से ज्यादा ठंड थी।

(delhi cold) राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली के रोहतक रोड एरिया से आज सुबह कोहरे के बीच लोगों को आने-जाने में दिक्कतों को सामना करना पड़ा। दिल्ली में अधिक कोहरा की वजह से विज़िबिलिटी कम हो गई। सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति ने बताया कि 2 दिन से यहां कोहरा काफी हो रहा है जिसकी वजह विज़िबिलिटी कम हो गई है। जबकि दिल्ली में ठंड बढ़ती जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले समय में ठंड के साथ अधिक कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली का तापमान सोमवार के बाद से गिरने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी में दिसंबर का महीना गर्म साबित हो रहा है। जबकि नवंबर के महीने में दिसंबर से ज्यादा ठंड थी। वहीं दिसंबर में लगातार तापमान गिरना और बढ़ना लगा हुआ है।

मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है।

राजधानी में गुरुवार को सुबह से धूप निकली हुई है। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो जाती है। जिसके कारण लोगों को ठंड का अभाव नहीं हो पाता। मौसम विभाग ने बताया कि 11-12 तारीख को दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Tags

Next Story