Delhi Winter: पहाड़ों की बर्फबारी से दिल्ली के लोग ठिठुरने को मजबूर, IMD ने दी ये चेताया

Delhi Winter: पहाड़ों की बर्फबारी से दिल्ली के लोग ठिठुरने को मजबूर, IMD ने दी ये चेताया
X
Delhi Winter: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो आम दिनों के मुकाबले काफी कम था। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में रविवार को सुबह-सुबह कई इलाकों में सूरज निकलने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली है।

(delhi cold) उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है। पहाड़ों में हो रही है बर्फबारी की वजह से दिल्ली में ठंड बढ़ती जा रही है। दिल्ली में सुबह के समय शीतलहर और कोहरे के कारण लोगों को परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली की ठंड को लेकर भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। क्योंकि दिल्ली में बहुत ज्यादा ठंड पड़ने की आशंका है। साथ ही साथ शीतलहर चलने से लोग ठिठुरने पर मजबूर होंगे।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो आम दिनों के मुकाबले काफी कम था। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में रविवार को सुबह-सुबह कई इलाकों में सूरज निकलने से सर्दी से थोड़ी राहत मिली है।

वैसे रोजाना यही हालात होने के कारण दिल्ली में ठंड सुबह और शाम को ही ज्यादा होती है। क्योंकि धूप निकलने के लिए तापमान में बढ़ोतरी देखी जाती है। जिस कारण सर्दी से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को थोड़ा आराम मिल जाता है।

उधर, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड के साथ सूरजपुर पक्षी विहार, धनोरी वेटलैड तथा ओखला पक्षी विहार में अधिक से अधिक संख्या में विदेशी पक्षी आने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर वन विभाग की टीमों की गणना में यह पता चला है कि इन पक्षी विहारों में करीब 45 प्रजातियों के हजारों प्रवासी पक्षी आए हैं।

देश के अन्य हिस्सों को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार रविवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में हालांकि हवा की दिशा सोमवार तक उत्तर पश्चिम होने की वजह से न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज हो सकती है।

Tags

Next Story