Delhi Winter Update: हिमाचल की बर्फबारी ने दिल्ली में बढ़ाई ठंड, तापमान में गिरावट दर्ज, IMD ने दी ये चेतावनी

Delhi Winter Update: हिमाचल की बर्फबारी ने दिल्ली में बढ़ाई ठंड, तापमान में गिरावट दर्ज, IMD ने दी ये चेतावनी
X
Delhi Winter Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री कम था। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन से चार दिन में हिमपात होने से वहां से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का मौसम प्रभावित हुआ है।

(Delhi Winter Update) दिल्ली में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-सुबह धुंध से लोगों को दिखना भी कम हो गया है। आज यानि बुधवार को धूप भी कम देखने को मिली है। हवा की गति तेज होने के कारण लोगों को ठिठुरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री कम था। हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन से चार दिन में हिमपात होने से वहां से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का मौसम प्रभावित हुआ है।

शीतलहर की श्रेणी में आ सकती है दिल्ली

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मंगलवार को तापमान इतना कम था कि उसे शीतलहर की श्रेणी में रखा जा सकता था लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं था। मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे होता है और लगातार दो दिन तक सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहता है तब आईएमडी शीतलहर की घोषणा करता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था जो कि इस मौसम में सबसे कम था। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अगले चार से पांचदिन तक यह स्थिति बरकरार रहेगी।

पिछले पांच सालों में इस बार नवंबर का महीना होगा सबसे ठंडा

उन्होंने कहा कि इस साल नवंबर का महीना पिछले चार से पांच साल के मुकाबले सबसे ठंडा रहने वाला है। सामान्य तौर पर, सफदरजंग वेधशाला में नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जाता है। आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पारा गिरकर 11-12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि अगले तीन से चार दिन में न्यूनतम तापमान इकाई में दर्ज होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बादल छाए रहने के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

Tags

Next Story