Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट का खतरा, यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ी

Delhi: यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के बाद दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने का अंदेशा बढ़ गया है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के एक अधिकारी का कहना है कि शनिवार को यमुना नदी में खतरनाक अमोनिया की मात्रा बढ़ने से जल शोधन प्रभावित हो गया है। जिसके बाद संभावित है कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में जल संकट खड़ा हो जाए।
अधिकारी का कहना है कि यमुना नदी में प्रदूषण तय मानकों से कहीं अधिक हो गया है। मात्रा 1.7 पीपीएम से अधिक है और यह डीडी-8 के माध्यम से यमुना नदी में वजीराबाद तालाब तक प्राप्त किया जा रहा है।
डीजेबी ने बताया कि अमोनिया के बाद प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सिविल लाइंस, हिंदू राव अस्पताल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर और आसपास के क्षेत्र, करोल बाग, पहाड़गंज और एनडीएमसी क्षेत्र, पुराना और न्यू राजिंदर नगर, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम), बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी और आसपास के क्षेत्र, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर है।
इसके अलावा प्रह्लादपुर और आसपास का क्षेत्र, रामलीला मैदान, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश और निकटवर्ती क्षेत्रों, छावनी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों और दक्षिणी दिल्ली और अन्य क्षेत्र शामिल है। डीजेबी ने इन क्षेत्रों से संबंधित उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि पानी कम खर्च करें। जरूरत होने पर अपने क्षेत्रीय जल बोर्ड कार्यालय से नि:शुल्क पानी के टैंकर मंगवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें :- Weather Today: दिल्ली में अगले चार दिनों तक छाया रहेगा हल्का कोहरा, जानें आज के मौसम का हाल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS