Delhi Yamuna Flood: यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पहुंचा, ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित, देखें सूची

Delhi Yamuna Flood: दिल्ली की यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर आज यानि गुरुवार सुबह 208.46 मीटर तक पहुंच गया। इसने अब तक के 207.49 मीटर के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मंगलवार की रात ही पानी 207.99 मीटर तक पहुंच गया था। यमुना में बाढ़ के चलते जितने भी बड़े नाले हैं, उनका बहाव पूरी तरह से रुक गया है। अगर पानी का स्तर और ज्यादा बढ़ता है, तो नालों के पानी की दिल्ली (Delhi) में फैलने की आशंका है।
ये इलाके ज्यादा प्रभावित
यमुना नदी (Yamuna River) के पास के कई निचले इलाके प्रभावित हुए हैं, जिससे सड़कों पर पानी भर गया है व जलभराव की समस्या और ट्रैफिक जाम हो गया है। वजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज के पास गढ़ी मांडू गांव जलमग्न हो गया है। जो इलाके ज्यादा प्रभावित हुए हैं, उनमें कश्मीरी गेट, जीटी करनाल रोड, बोट क्लब, मठ बाजार, नीली छत्री मंदिर, यमुना बाजार, नीम करोली गौशाला,विश्वकर्मा कॉलोनी, मजनू का टीला और वजीराबाद के बीच फैला न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, पुराना यमुना पुल, निगम बोध घाट रोड, सोनिया विहार, मंडावली, पांडव नगर, गांधीनगर, गीता कॉलोनी, गीता घाट, विश्वकर्मा खड्डा कॉलोनी और गढ़ी मांडू शामिल हैं।
#WATCH | Civil Lines area of Delhi flooded, latest visuals from the area.
— ANI (@ANI) July 13, 2023
Several areas of the city are reeling under flood and water-logging as the water level of river Yamuna continues to rise following heavy rainfall and the release of water from Hathnikund Barrage. pic.twitter.com/Tze2no1gZd
अगर यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर और बढ़ा तो जो इलाके ज्यादा प्रभावित होंगे उनमें लक्ष्मी नगर, सराय काले खां, बदरपुर, जामिया नगर, शाहीन बाग, मयूर विहार, बदरपुर खादर, डीएनडी, पुश्ता, जगतपुर में मुख्य यमुना रोड, सराय काले खां में भेलोपुर शमशान घाट, ग्यासपुर और मिलेनियम डिपो के आसपास की झुग्गियां शामिल हैं।
Also Read: हरियाणा ने छोड़ा पानी, दिल्ली की यमुना का बढ़ा जल स्तर
सीएम केजरीवाल ने लोगों से किया आग्रह
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को यमुना नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत वहां से हटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पानी आपके घरों में घुस जाएगा। इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह आपके और आपके परिवार के जीवन के लिए खतरनाक होगा। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को खतरे में ना डालें, तुरंत वहां से हट जाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS