बड़ा हादसा: दिल्ली के यमुना नदी में चार में से तीन नाबालिग की डूबने से मौत, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी

बड़ा हादसा: दिल्ली के यमुना नदी में चार में से तीन नाबालिग की डूबने से मौत, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुटी
X
मृतक बच्चों की पहचान समीर (16), पंकज (15) और सुमित (14) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली में आज बड़े हादसे (Big Accident) की खबर सामने आई है। यहां यमुना नदी (Yamuna River) में नहाने गए तीन नाबालिग (Three Minor Downed) की डूबने से मौत हो गई है। चौथे नाबालिग की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज चल रहा है। मृतक बच्चों की पहचान समीर (16), पंकज (15) और सुमित (14) के रूप में हुई है। पुलिस (Delhi Police) ने इन बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई (Registered Investigation Case) शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के युमना नदी में ये घटना आज सुबह की बताई जा रही है। यहां चारों नाबालिग यमुना में नहाने गए थे। तभी नहाते-नहाते वो गहराई में चले गए जहां उन्हें तैरने में परेशानी हुई और डूब गए। वहां मौजूद अधिकारियों ने बच्चों को डूबता देख बचाने का अभियान चलाया।

जिसमें उन्होंने चारों को वहां से बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन अफसोस चारों में से डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जान गंवाने वाले तीनों दिल्ली के भजनपुरा इलाके के रहने वाले हैं। हादसे में जिनकी मौत हुई है, उनमें समीर, पंकज और सुमित है। चौथे बच्चे बंटी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

Next Story