Yamuna Water Level: दिल्ली में फिर आएगी बाढ़! यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से पार, अलर्ट जारी

Yamuna Water Level: दिल्ली में फिर आएगी बाढ़! यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से पार, अलर्ट जारी
X
Yamuna Water Level: दिल्ली में एक बार बाढ़ (Delhi Flood) का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर चुका है। वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से भी 2.9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दिल्ली में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Yamuna Water Level: दिल्ली में एक बार बाढ़ (Delhi Flood) का खतरा मंडरा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर (Delhi Yamuna Water Level) एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर चुका है और लगातार पानी का स्तर बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के एक बार फिर 2.9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके चलते दिल्ली में यमुना नदी (Yamuna Water Level) का जलस्तर कल रात एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गया है। ऐसे में लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- Delhi Yamuna Flood: यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर पहुंचा

ये इलाके हुए थे पानी-पानी

बता दें कि इससे पहले 13 जुलाई को दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया। इसके चलते यमुना नदी (Yamuna River) के पास के कई निचले इलाके प्रभावित हुए, सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव की समस्या और ट्रैफिक जाम हो गया। वजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज के पास गढ़ी मांडू गांव जलमग्न हो गया था, जो इलाके ज्यादा प्रभावित हुए थे, उनमें कश्मीरी गेट, जीटी करनाल रोड, बोट क्लब, मठ बाजार, नीली छत्री मंदिर, यमुना बाजार, नीम करोली गौशाला, विश्वकर्मा कॉलोनी, मजनू का टीला और वजीराबाद के बीच फैला न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, पुराना यमुना पुल, निगम बोध घाट रोड, सोनिया विहार, मंडावली, पांडव नगर, गांधीनगर, गीता कॉलोनी, गीता घाट, विश्वकर्मा खड्डा कॉलोनी और गढ़ी मांडू शामिल थे।

बारिश ने तोड़ा था 41 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में बारिश ने भी 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। दिल्ली में 10 जुलाई, 2023 को 133.4 एमएम बारिश हुई थी। इससे पहले दिल्ली में 21 जुलाई, 2013 को 123.4 एमएम बारिश हुई थी। वहीं, 21 जुलाई, 1958 को दिल्ली में 24 घंटे में सबसे अधिक 266.2 एमएम बारिश हुई थी। एक दिन में इतनी बारिश के चलते दिल्ली की सड़कें पर पानी-पानी हो गई थी।

Tags

Next Story