दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे है डेंगू के मामले, नगर निगम के मेयर ने केजरीवाल सरकार को ठहराया जिम्मेदार

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे है डेंगू के मामले, नगर निगम के मेयर ने केजरीवाल सरकार को ठहराया जिम्मेदार
X
राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना महामारी (Corona Virus) में कमी होते ही डेंगू (Dengue) मछर ने अपने पैर फैला लिए है। इसके चलते डेंगू के मामलों में अचानक से इजाफा हो गया है। 23 अक्टूबर तक इस साल अब तक डेंगू के 1006 मामले सामने आ चुके हैं।

राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना महामारी (Corona Virus) में कमी होते ही डेंगू (Dengue) मछर ने अपने पैर फैला लिए है। इसके चलते डेंगू के मामलों में अचानक से इजाफा हो गया है। 23 अक्टूबर तक इस साल अब तक डेंगू के 1006 मामले सामने आ चुके हैं। केवल अक्टूबर के महीने में कुल मामलों में से 66 प्रतिशत से अधिक मामले दर्ज किए गए, जो काफी चौंकाने वाला सर्वे है। तेजी से आ रहे मामले के चलते अस्पतालों में बेड की कमी होने लगी है।

एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital) के निदेशक डॉ सुरेश ने बताया प्रतिदिन 100 से 150 मरीज बुखार के सामने आ रहे हैं, जिनमें से 45 प्रतिशत डेंगू के पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। इसलिए डेंगू के मरीजों को दिल्ली के रामलीला मैदान में शिफ्ट किया जा रहा है। वही इससे बचने के क्या करना चाहिए इस बारे में एक्सपर्ट फिजिशियन कंसल्टेंट (Expert Physician Consultant) डॉ अमरेंद्र झा (Amarendra Jha) ने कहा कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर दोपहर के समय सबसे ज्यादा सक्रिय होता है।

बदलते मौसम के साथ अगर आपको कोई फ्लू जैसे लक्षण नजर आते हैं तो आपको डेंगू के लक्षणों को जरूर समझना चाहिए। आमतौर पर देखा गया है कि डेंगू से पीड़ित लोगों को तेज बुखार होता है। आंखों के पीछे बहुत दर्द होता है। हड्डी में बहुत तेज दर्द होता है, और तीन से चार दिनों के बाद शरीर में लाल निशाना दिखने लगते हैं। इन रैशेज में खुजली भी होती है और पानी भी निकल जाता है।

अगर आपको यह लक्षण दिखे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वही डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर दिल्ली में राजनीती भी गरमा गयी है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश ने डेंगू के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार (Delhi Government) केवल विज्ञापनों के माध्यम से ही प्रचार कर रही है। और सरकार जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं कर रही है और नहीं कुछ किया है। अस्पतालों में बेड फुल होते जा रहे है। दिल्ली में सड़कें टूटी हुई हैं, जिससे बारिश का पानी जमा हो जाता है। इसके चलते डेंगू बढ़ रहा है। डेंगू के बढ़ते मामलों के बाद अब दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) आज से भव्य अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के तहत हर वार्ड में दो से तीन बार फॉगिंग की जाएगी।

Tags

Next Story