दिल्ली में फिर शुरू हुआ डेंगू का कहर, अब तक मिले 75 केस, जानिए लक्षण और बचाव

राजधानी दिल्ली (Delhi) में डेंगू (Dengue) फिर अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। इस महीने में अब तक डेंगू के 75 केसेस मिल चुके हैं। अभी इस महीने की शुरुआत है और महीने के अंत में चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) के डाटा के अनुसार, इस महीने के केसेस को मिलाकर इस साल में कुल 295 केस सामने आ चुके हैं। हालाँकि, अभी तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। डेंगू के अलावा मलेरिया (Malaria) और चिकनगुनिया (Chikungunya) की चाल भी अब तेजी से बढ़ रही है।
कैसे होता है डेंगू
एडीस नाम के मच्छर (Aedes Mosquito) के काटने की वजह से डेंगू होता है। ये मच्छर काटने के साथ की खून में डेंगू का वायरस छोड़ देता है, जिसका असर तीन से चार दिन बाद दिखना शुरू हो जाता है। बारिश के मौसम में मच्छर ज्यादा पनपते हैं, इसलिए डेंगू का खतरा भी इन्हीं दिनों में ज्यादा रहता है। डॉक्टर्स के अनुसार, एडीस मच्छर साफ पानी में ज्यादा पनपता है और तीन फीट की ऊंचाई तक ही उड़ पाता है।
क्या हैं डेंगू के लक्षण
आमतौर पर डेंगू के लक्षण एडीस मच्छर के काटने के तीन से चार दिन में दिखना शुरू होते हैं। डेंगू के मुख्य लक्षण हैं-
- पुरे शरीर में तेज दर्द
- कई दिनों तक तेज बुखार
- सिर में दर्द
- आंखों के पीछे दर्द
- जोड़ों में दर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- जी मचलना
- उल्टी होना
- प्लेटलेट काउंट का तेजी से गिरना
- त्वचा पर लाल निशान
कैसे करें डेंगू से बचाव
- मच्छरों को बिल्कुल भी न पनपने दें।
- रात होने से पहले खिड़की-दरवाजे बंद कर दें।
- पूरे शरीर को ढकने वाले कपडे पहनें।
- मच्छरदानी, मच्छर मारने की कॉइल और क्रीम आदि का इस्तेमाल करें
- घर के आसपास गंदा पानी न इकठ्ठा होने दें।
- घर के अन्दर भी साफ़ पानी को हमेशा ढककर रखें।
- कूलर के पानी को लगातार बदलते रहें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS