उपमुख्यमंत्री मंत्री मनीष सिसोदिया ने PM मोदी और CM अमरिंद सिंह को लेकर कही ये बात

देश में अगले साल कई राज्यों में चुनाव होने है। अभी से ही राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरी पार्टियों का निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) कहीं न कहीं लोगों की पसंदीदा पार्टी के रूप में उभरते नजर आ रही है। वहीं ये पार्टी तमाम मुद्दों पर विपक्षियों पार्टियों को घेरते नजर आ रही है। इसी बीच, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने शनिवार को पीएम मोदी (PM Modi) और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Cm Amrinder Singh) के बीच गुप-चुप दोस्ती होने का आरोप लगाया।
केन्द्र सरकार द्वारा जारी प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई) में पंजाब के स्कूलों को पहला स्थान मिलने के बाद सिसोदिया का यह बयान आया है। उन्होंने कहा कि कैंप्टन (अमरिंदर सिंह) को मोदीजी का आशीर्वाद प्राप्त है। दिल्ली के स्कूलों को सूची में काफी नीचे जगह मिली है। पंजाब में पिछले पांच साल में करीब 800 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं और कई स्कूलों का संचालन निजी प्रतिष्ठानों को सौंप दिया गया है, फिर भी पंजाब सूची में पहले स्थान पर है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है, भाजपा दूसरी विपक्षी पार्टी है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए शिक्षा व्यवस्था बहुत खराब है और अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना पसंद करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचकांक स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की असफलता का छुपाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बाद में (केन्द्र) सरकार रिपोर्ट जारी करे कि पंजाब के अस्पताल सबसे अच्छे हैं। मोदीजी और कैप्टन के बीच गुप-चुप दोस्ती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS