Bageshwar Dham: दिल्ली के DCP ऑफिस में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, Delhi Police हुई नतमस्तक!

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) बीते कुछ माह से चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन्होंने दिल्ली में भी अपना कार्यक्रम आयोजित किया था। धीरेंद्र शास्त्री की कथा शुक्रवार को जैसे ही समाप्त हुई, वे अपने अनुयायियों के साथ दरबार लगाने दिल्ली पुलिस उपायुक्त कार्यालय (DCP Office) पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान ऑफिस में कई बड़े पुलिस अफसर मौजूद थे। इनमें ज्वाइंट कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी, इंस्पेक्टर और कांस्टेबल भी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपना परिचय देने के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री से अपना भविष्य भी पूछने लगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) के सामने नतमस्तक होती हुई दिखाई दी है। दिल्ली पुलिस के निमंत्रण के बाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) डीसीपी ईस्ट के कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद क्या होना था, उसी जगह पर इनका दरबार लग गया। जिस ऑफिस में पुलिस अधिकारियों की बैठक व कॉन्फ्रेंस होती है, वहीं पर उनका आसन लगा दिया गया। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने धीरेंद्र शास्त्री से अपना भविष्य जाना।
बागेश्वर धाम के बाबा ने पुलिस कार्यालय (DCP Office) में तकरीबन एक घंटे से अधिक का समय व्यतीत किया। हालांकि, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के अधिकारियों की तरफ से यह भी कहा गया था कि कोई भी व्यक्ति फोटो या वीडियो नहीं बनाएगा। हालांकि, स्टाफ ने उनकी वीडियो भी बनाई और फोटो भी खींचे। अब इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Also Read: BAGESHWAR MAHARAJ: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दिल्ली में लगा दरबार, लाखों लोग होंगे शामिल
सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री वीडियो वायरल
दिल्ली पुलिस के डीसीपी ईस्ट ऑफिस में धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के दरबार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद जब दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से मीडिया ने इस मामले पर जवाब देने को कहा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। हालांकि, यह पहली बार है, जब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली पुलिस के कार्यालय में अपना दरबार लगाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS