दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, अब नहीं चलेंगे डीजल वाहन, पढ़िये CAQM के फैसले

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 को लागू करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहन और सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों को छोड़कर डीजल के सभी वाहनों के राजधानी में संचालन व प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा बीएस-4 वाहनों, जरूरी और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को इससे छूट दी गई है। यही नहीं, पर्यावरण निरोधी पैनल ने स्कूल बंद करने, गैर-आपातकालीन गतिविधियों, वाहनों के लिए ऑड-ईवन स्कीम लागू करने का फैसला केंद्र व राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपावली के बाद से राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे का कारण पराली जलना भी बताया जा रहा है। विशेषकर पंजाब और हरियाणा में भी पराली जलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खास बात है कि हरियाणा के मुकाबले पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं अधिक आ रही हैं। इसके मद्देनजर संबंधित राज्य सरकारें पराली जलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर रही हैं। बावजूद इसके इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 को लागू करने के आदेश दिए हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2022
दिल्ली में ट्रक यातायात का प्रवेश (आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले और सभी सीएनजी / इलेक्ट्रिक ट्रक को छोड़कर) वर्जित रहेगा। pic.twitter.com/ZP79VPPEJw
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के अमृतसर के निजामपुर में किसानों ने खेतों में पराली जलाई है। एक किसान ने बताया, "सरकार हमे कोई सब्सिडी नहीं दे रही। जब तक सरकार कोई विकल्प नहीं निकालती तब तक कुछ नहीं हो सकता।"
पंजाब: अमृतसर के निजामपुर में किसानों ने खेतों में पराली जलाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2022
एक किसान ने बताया, "सरकार हमे कोई सब्सिडी नहीं दे रही। जब तक सरकार कोई विकल्प नहीं निकालती तब तक कुछ नहीं हो सकता।" pic.twitter.com/7b9EWkaNq0
उधर, बीजेपी दिल्ली ने पंजाब की भगवंत मान पर आरोप लगाया है। साथ ही, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया है। बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंज केजरीवाल प्रदूषित दिल्ली को छोड़कर गुजरात और हिमाचल स्वच्छ हवा वाले राज्यों में घूम रहे हैं और दिल्ली की जनता का प्रदूषण से दम घुट रहा है। उन्होंने कहा पहले वो खांसते थे, आज पूरी दिल्ली खांस रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS