दिल्ली में लोगों के पटाखे फोड़ने के लिए गोपाल राय ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कही ये बात

दिवाली (DIWALI) पर पटाखे फूटने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में धुआं ही धुआं हो गया है। प्रदूषण अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जिसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को गले में जलन और आंखों से पानी आने की समस्या से जूझना पड़ा रहा है। इसी बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा पिछले कई दिनों से दिल्ली में प्रदूषण (Delhi Pollution) का स्तर बढ़ा हुआ है। इसके पीछे दो कारण है। पहला दिल्ली से सटे राज्य में पराली जलाने से राजधानी का प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा रहा है। 3500 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं हो रही हैं। वहीं दूसरा कारण कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर पटाखे जलाए जाने से प्रदूषण का एक्यूआई लेवल (AQI Level) भी बढ़ गया है।
गोपाल राय ने भाजपा (BJP) पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में खास मकसद से पटाखे जलाए जा रहे हैं। इसके पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने कहा उनके नेताओं ने हर समय बयान दिए कि पटाखे जलाने से कुछ नहीं होता है। यह धर्म और त्योहार का मामला है। गोपाल राय (Gopal Rai) ने आगे कहा कि बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने दिवाली से पहले शहर में सभी तरह के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी थी।
उन्होंने कहा पटाखों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन लोगों के पास से 13000 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त (firecrackers seized) किए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS