दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार को रोकने के लिए घर-घर सर्वे शुरू, MHA ने दी ये महत्वपूर्ण जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं दिल्ली सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी राजधानी में कोरोना विस्फोट पर पूरी निगरानी बनाई हुई है। दिल्ली में कोरोना बेकाबू हो चुका है। जिसकी वजह से केंद्र दिल्ली सरकार को तमाम सहायता उपलब्ध करवा रही है। इसी क्रम में दिल्ली में टेस्ट बढ़ाये गये है। जबकि कोरोना मरीजों के लिए आईसीयू बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है। वहीं कोरोना पर काबू पाने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी किया जा रहा है।
दिल्ली में पहली बार RT-PCR टेस्टों की संख्या रैपिड एंटीजन टेस्ट से अधिक हुई है। DRDO अस्पताल में 250 वेंटिलेटर डिलीवर किए और इंस्टॉल किए जा रहे हैं। दिल्ली में घर-घर सर्वे शुरू। 20.11.20 को 3,70,729 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया: गृह मंत्रालय (MHA) pic.twitter.com/rsGgeUPmmz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2020
दिल्ली में कोरोना की स्थिति के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में पहली बार RT-PCR टेस्टों की संख्या रैपिड एंटीजन टेस्ट से अधिक हुई है। DRDO अस्पताल में 250 वेंटिलेटर डिलीवर किए और इंस्टॉल किए जा रहे हैं। दिल्ली में घर-घर सर्वे शुरू। शुक्रवार को 3,70,729 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया गया। दिल्ली में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए हर संभव कोशिश जानी है।
दिल्ली में इस समय कोविड अस्पतालों में 15 हजार के लगभग बेड उपलब्ध है और 9 हजार से अधिक लोगों के इन अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 5879 नये मामले सामने आये हैं। जबकि कोरोना वायरस के कारण 111 लोगों को जान गंवाई पड़ी। शनिवार को दिल्ली वालों के लिए अच्छी बात ये रही कि संक्रमित होने से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या रही। एक दिन में 6963 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गये है।
दिल्ली में इस समय 39741 सक्रिय मामले है जिसमें से 23587 मरीज हो आइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करवा रहे हैं। दिल्ली में नये संक्रमितों को मिलाकर अब कुल 5 लाख 23 हजार से अधिक मामले हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 75 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में सफल रहे हैं। दिल्ली में अब तक 8270 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में पॉजिटिव रेट 12.90 फीसदी है जबकि मुत्यु दर 1.65 फीसदी पर पहुंच गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS