दिल्ली के पंजाबी बाग में बन रहे स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति पर विवाद, DSGMC प्रमुख ने इससे 'सिख मर्यादा' के खिलाफ बताया

दिल्ली के पंजाबी बाग में बन रहे स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति पर विवाद, DSGMC प्रमुख ने इससे सिख मर्यादा के खिलाफ बताया
X
भारत दर्शन पार्क को दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा विकसित किया जा रहा है, जहां मैसूर पैलेस, चारमीनार और खजुराहो मंदिर सहित देश के 18 लोकप्रिय स्मारकों की प्रतिकृतियां हैं। स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति कबाड़ सामग्री से बनाई जा रही थी और पूरे पार्क में यह सबसे महंगी थी। सिरसा ने एक ट्वीट में कहा कि डीएसजीएमसी की बड़ी जीत:संगत का शुक्रिया।

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके (Punjabi Bagh Park) में बन रहे देश के 18 लोकप्रिय स्मारकों की प्रतिकृतियां को लेकर अब विवाद हो गया है। क्योंकि यहां पर स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति (Replica Of Golden Temple) को नष्ट कर दी गई है। इससे सिख मर्यादा के खिलाफ बताया जा रहा था। इस बीच, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (DSGMC Chief) के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के पंजाबी बाग इलाके में बन रही स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति नष्ट कर दी गई है, क्योंकि यह 'सिख मर्यादा' के खिलाफ थी।

भारत दर्शन पार्क को दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा विकसित किया जा रहा है, जहां मैसूर पैलेस, चारमीनार और खजुराहो मंदिर सहित देश के 18 लोकप्रिय स्मारकों की प्रतिकृतियां हैं। स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति कबाड़ सामग्री से बनाई जा रही थी और पूरे पार्क में यह सबसे महंगी थी। सिरसा ने एक ट्वीट में कहा कि डीएसजीएमसी की बड़ी जीत:संगत का शुक्रिया। हम पंजाबी बाग पार्क से श्री दरबार साहिब की प्रतिकृति हटाने में सफल रहे हैं।

यह प्रतिकृति सिख मर्यादा के खिलाफ है। डीएसजीएमसी प्रमुख ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किये एक वीडियो में कहा था कि श्री दरबार साहिब, अमृतसर कोई पर्यटन स्थल नहीं है जिसकी प्रतिकृति बनाई जा सके। यह सिखों का पवित्र स्थान है। सिरसा ने कहा कि डीएसजीएमसी को प्रतिकृति के बारे में रविवार को जानकारी मिली थी। वहीं दिल्ली में ऐसी घटना को पंजाब विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि आम आदमी पार्टी पंजाब में एक मजबूत विपक्षी पार्टी है।

Tags

Next Story