Delhi: जन्माष्टमी पर DTC के कई रूटों में किया बदलाव, यहां देखें डिटेल

Delhi: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने 7 सितंबर, 2023 गुरूवार को जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए चुनिंदा रूटों के मार्ग परिवर्तित किए हैं। इस बारे में डीटीसी की जनसंपर्क महा प्रबंधक दुर्गेश नन्दिनी वार्ष्णेय ने बताया कि जन्माष्टमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण बिरला मंदिर तथा छत्तरपुर मंदिर आदि में पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। ऐसे में पैदल यात्रियों की भीड़-भाड़ को देखते हुए मंदिर मार्ग तथा पेशवा रोड होकर चलने वाली बस सेवाओं के परिचालन में यातायात पुलिस द्वारा आवश्कतानुसार बदलाव किए हैं।
इन रूट में किया गया परिवर्तन
नई व्यवस्था के तहत अब रूट संख्या 803ए, 966ए, 990ए, 990एए, 990एक्स आदि की सेवा लिंक रोड़ से गोल मार्किट के बीच मन्दिर मार्ग के स्थान पर पंचकुईयां रोड़ व राम कृष्णा आश्रम मार्ग होकर चलेंगी। वहीं, रूट संख्या 521 व 522 की बसें कनॉट सर्कल से करोल बाग मेट्रो स्टेशन के मध्य आते व जाते समय गोल मार्किट से पेशवा रोड़, मंदिर मार्ग के स्थान पर राम कृष्णा आश्रम मार्ग एवं पंचकुईयां रोड़ होकर आवागमन करेगी, जबकि रूट संख्या 160ए, 610ए, 610ए आदि की सेवाएं उपरोक्त वाया के अनुसार गोल मार्किट पहुंचकर भाई वीर सिंह मार्ग तथा आगे अपने निर्धारित वाया से चलेंगी।
उन्होंने बताया कि छत्तरपुर मंदिर के लिए सफदरजंग टर्मिनल से रूट संख्या 516 पर सांय की पारी में देर रात्रि तक सरोजनी नगर डिपो से 5 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं, दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण सुरक्षा की दृष्टि से दिनांक 7 सितंबर 2023 की अर्धरात्रि से दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा नई दिल्ली क्षेत्र में प्रतिबंध लागू किया है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा यदि बसों के रूटों में बदलाव किया जाता है, तो बस के चालक बसों का परिचालन यातायात पुलिस के निर्देशानुसार ही करेंगे।
यह भी पढ़ें:- G-20 Summit: रोटी, कपड़ा और सामान सब बंद, जी-20 पर सिर्फ दवाओं की होगी ऑनलाइन डिलीवरी
इसके अतिरिक्त सम्बंधित अधिकारी व स्टाफ को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं कि आवश्यकता होने पर यातायात पुलिस के निर्देश पर चलें। सफदरजंग अस्पताल, गोल मार्किट तथा छत्तरपुर मंदिर पर यात्रियों को उतारने व चढ़ाने एवं अन्य सहायता हेतु पर्यवेक्षक स्टाफ को नियुक्त किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS