डीटीसी कर्मियों को अभी भी नहीं मिला वेतन, संगठन कर रहा है कानूनी कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कर्मचारियों को अभी तक वेतन जारी नहीं किया गया है। इस मुद्दे पर कर्मचारियों के संगठन डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन के अध्यक्ष ललित चौधरी व महामंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि 12 दिसंबर हो चुका है लेकिन अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। मजबूरी में कर्मचारियों को कठोर कदम उठाने पड़ सकते है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम कानूनी कार्रवाई करनी की तैयारी में है। जबकि सोमवार को विभिन्न डिपो आदि में कर्मचारियों से मुलाकात की है कि अब बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि डीटीसी प्रबंधन को संगठन ने 8 दिसंबर 2022 को पत्र लिखकर अपील की थी कि जल्द से जल्द कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाए। हमने चेतावनी भी दी थी कि अगर वेतन जारी नहीं हुआ तो संगठन हड़ताल, प्रदर्शन से लेकर कानूनी कार्रवाई तक कर सकता है। इस पत्र के बावजूद अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है ऐसे में कर्मचारियों के परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूरन कानूनी कदम उठाने , आंदोलन, धरना प्रदर्शन, हड़ताल व डिपो के गेट पर खड़े होकर आउट शेडिंग रोकने का मजबूर हो गया है।
इसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी डीटीसी विभाग और दिल्ली सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि डीटीसी में अभी तक किसी भी कर्मचारी को तनख्वाह नहीं मिली है। जबकि दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार दिल्ली में महिलाओं को फ्री यात्रा करवा रही है। बावजूद इसके यूनियन को इस से कोई दिक्कत नहीं है पर कर्मचारियों की वेतन समय पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों के वेतन का फंड रोककर अन्य मदों पर खर्च कर रही है। डीटीसी कर्मचारी बहुत बुरी आर्थिक स्थिति के दौर से गुजर रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS