MCD के स्कूल बनेंगे विश्वस्तरीय, दिल्ली सरकार ने जारी किए 400 करोड़

Delhi: दिल्ली सरकार के स्कूलों की तर्ज पर दिल्ली नगर निगम (MCD) के स्कूलों (School) को सुधारने के लिए गुरुवार को पहली तिमाही के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने 400 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है। वहीं, दिल्ली सरकार के इस साल के बजट में निगम स्कूलों के लिए ग्रांट इन ऐड के तहत इस साल 1700 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी (Education Minister Atishi) ने महापौर शैली ओबरॉय (Mayor Shelly Oberoi) के साथ प्रेसवार्ता करते हुए दी। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा (Education) देना हमारा वादा है, उसे निभाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मार्गदर्शन में अब एमसीडी (MCD) के स्कूलों में पढ़ रहे 9 लाख बच्चों को भी शानदार शिक्षा मिलेगी। जिस तरह से दिल्ली सरकार के स्कूलों में बदलाव आए अब वैसे ही बदलाव निगम के स्कूलों में भी आएंगे।
पिछली सरकारों ने निगम स्कूलों पर नहीं दिया ध्यान
आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के लिए शिक्षा हमेशा से पहली प्राथमिकता रही है। आम आदमी पार्टी ने सरकार में आने के बाद से ही बजट का सबसे बड़ा हिस्सा शिक्षा को ही दिया गया है। दिल्ली में ज्यादातर प्राथमिक स्कूल निगम के अंतर्गत आते हैं। पिछली सरकारों में एमसीडी स्कूलों पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण बहुत से बच्चों को पढ़ना-लिखना भी नहीं आता है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के हर बच्चे को शानदार शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में हम निगम के स्कूलों को भी शानदार बनाएंगे। पहली से पांचवीं तक के बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है। इस ओर काम करते हुए हम अब एमसीडी के स्कूलों में पढ़ने वाले दिल्ली के 9 लाख बच्चों को शानदार शिक्षा देंगे।
यह भी पढ़ें:- Delhi Mayor Election: बीजेपी ने ना-ना करते शिखा राय को मैदान में उतारा, AAP और BJP के बीच घमासान तय
अब निगम शिक्षकों को समय पर मिलेगी सैलरी
शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि हम रोज समस्याएं देखते हैं कि निगम के शिक्षक धरने पर बैठे हैं। उन्हें तनख्वाह नहीं मिली है। निगम के स्कूलों में सफाई नहीं होती है और बच्चों के बैठने के लिए डेस्क नहीं है। इन सब समस्याओं का जबाव आता था कि निगम के पास पैसे नहीं हैं। इस समस्या को दूर करते हुए पहली तिमाही के लिए आज 400 करोड़ रुपये का फंड जारी किया जा रहा है। निगम स्कूलों में बच्चों की शिक्षा के आड़े अब पैसों कमी नहीं आने दी जाएगी। समय पर शिक्षकों को सैलरी भी अब मिल सकेगी।
फंड मिलने पर महापौर ने शिक्षा मंत्री का जताया आभार
प्रेसवार्ता में मौजूद महापौर डॉ. शैली ओबरॉय ने फंड जारी करने पर शिक्षा मंत्री आतिशी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर एमसीडी के करीब 1500 स्कूल हैं। जिनमें लगभग 9 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन स्कूलों में करीब 19 हजार शिक्षक हैं। आज बहुत खुशी की बात है कि दिल्ली सरकार ने एमसीडी स्कूलों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जो फंड आवंटित किया है, उससे निगम के स्कूलों में सुधार लाने में बहुत मदद मिलेगी। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के तर्ज पर ही निगम के स्कूलों को भी विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS