डीयू में भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी

डीयू में भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी
X
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी के मुख्य द्वार पर सोमवार को भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत प्रदर्शनी लगाई गईं। यह प्रदर्शनी 11 दिसंबर को तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती के जन्म जयंती पर मनाए जा रहे भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर लगाई गई।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी के मुख्य द्वार पर सोमवार को भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत प्रदर्शनी लगाई गईं। यह प्रदर्शनी 11 दिसंबर को तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती के जन्म जयंती पर मनाए जा रहे भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर लगाई गई। प्रदर्शनी के अंतर्गत छात्रों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में वंदे मातरम लिखा। साथ ही साथ छात्रों ने स्टिक नोट द्वारा अपनी-अपनी भाषाओं में भारतीय भाषाओं की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाते हुए संदेश भी लिखे।

भारतीय भाषाओं को लेकर छात्रों के बीच जागरूकता के उद्देश्य से लगाई गई इस प्रदर्शनी में एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने पहुंचकर तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपना संदेश लिखा। इस प्रदर्शनी के अंतर्गत आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में चार्ट पोस्टर लगाकर भाषाओं की शब्द-रचना, भाषाओं का इतिहास, उनकी विशेषताओं संबंधी जानकारियां भी लगाई गई थीं। इस प्रदर्शनी को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों में खासा उत्साह रहा।

Tags

Next Story